Bank Ifsc Change : इन बैंक खाताधारकों के लिए चेतावनी, 1 अक्टूबर से हो सकती है परेशानी-


अगर आप का इन बैंक में खाता है,तो 30 सितम्बर तक निपटा लें यह काम नहीं तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है-

bank%2B Bank Ifsc Change : इन बैंक खाताधारकों के लिए चेतावनी, 1 अक्टूबर से हो सकती है परेशानी-
प्रतीकात्मक तस्वीर


बैंकिंग न्यूज़ : जैसा कि आपको पता होगा कि, हमारे देश में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से डिजिटल हो चुकी है, और पहले कि अपेक्षा अब आपको लेन-देन (transection) करने में बहुत आसानी हो गई है, अब आप  घर बैठे कही भी किसी को कुछ पलों के अंदर पैसा भेज सकतें हैं। जिसमे जिसको पैसा भेजना है उसका नाम / खाता क्रमांक( A /C No ) और आईएफएससी कोड (IFSC CODE) अनिवार्य रहता है।  या आप अपने चेकबुक से किसी के पास आरटीजीएस ( RTGS ) पैसा भेज रहे हैं तो उसमें भी आपको पूरी डिटेल देनी होती हैं। 

cheques 2672195 1920 Bank Ifsc Change : इन बैंक खाताधारकों के लिए चेतावनी, 1 अक्टूबर से हो सकती है परेशानी-
प्रतीकात्मक तस्वीर

लेकिन 1 अक्टूबर 2021 से इन बैंकों के आईएफएससी कोड (IFSC CODE)  और एमआईसीआर (MICR CODE) कोड  बदल जायेंगे। अगर आपने चेकबुक लिया है जिससे आप अभी तक लेन-देन कर रहें है तो 1 अक्टूबर से वो किसी काम का नहीं रहेगा। जिससे आपको  काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।  अगर आपका भी खाता इन बैंकों में है तो फटाफट १ अक्टूबर से पहले बैंक में जाकर नई चैकबुक जारी करवा लें। नहीं तो आपका चेक बाउंस या आपका ऑनलाइन ट्रांसेक्शन फेल हो सकता है। 

pexels ono kosuki 5999936 Bank Ifsc Change : इन बैंक खाताधारकों के लिए चेतावनी, 1 अक्टूबर से हो सकती है परेशानी-
प्रतीकात्मक तस्वीर



आइये जानते हैं कि 1 अक्टूबर 2021 से किन-किन बैंकों के आईएफएससी कोड (IFSC CODE) और एमआईसीआर कोड (MICR CODE)  बदल जायेंगे-

ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (Oriental  Bank of Commerce) और यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया  (United Bank of India) –

आपको बता दें कि, ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (Oriental  Bank of Commerce) और यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया  (United Bank of India) का विलय पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में पूरे दो साल बाद अब जाकर पूरा हुआ है। अब तीनो बैंको का एक साथ होना काफी अच्छा हो सकता है, आपको कैश की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा।  इसीलिए पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने टवीट करके इन बैंक की खाताधारकों को आगाह कर दिया है कि 30 सितम्बर 2021 के बाद ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) और यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया (United Bank of india) के पुराने चैकबुक अमान्य हो जायेंगे उससे आप लेन-देन नहीं कर पाएंगे। क्यूंकि चैकबुक पर ही “आईएफएससी कोड(IFSC CODE)और एमआईसीआर (MICR CODE)” दर्ज रहता है। इसलिए आप अपनी शाखा में जाकर पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के नए चेकबुक ले लें , जिससे आपको किसी भी तरह कि लेन-देन कि असुविधा ना हो। 

 

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank)-

आपको बता दें कि, इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का विलय इंडियन बैंक (Indian Bank) में हो चुका है ,जिससे इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) के चेकबुक,आईएफएससी कोड(IFSC CODE)और एमआईसीआर (MICR CODE) केवल 30 सितम्बर तक ही मान्य हैं, इसके बाद ये पुराने चेकबुक किसी काम के नहीं रहेंगे। इसीलिए अगर आप इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) के खाताधारक हैं तो 1 अक्टूबर से पहले अपनी शाखा में जाकर नया चेकबुक ले लें या इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग काटें हैं तो उसके माध्यम से भी नए चेकबुक के लिए अप्लाई कर सकतें हैं। 

pexels kindel media 7979460 Bank Ifsc Change : इन बैंक खाताधारकों के लिए चेतावनी, 1 अक्टूबर से हो सकती है परेशानी-
प्रतीकात्मक तस्वीर

किसी भी बैंक के IFSC CODE जानने के लिए क्लिक कीजिये 


इस साइट्स पर हमारी टीम कड़ी मेहनत करके आपके लिए नयी-नयी जानकारी अपडेट जैसे- सरकारी योजना, बिज़नेस, लाइफ-स्टाइल, अपराधिक मामले, सेहत ,बैंकिंग न्यूज़, देश-विदेश, ब्रेकिंग न्यूज़, ऑनलाइन जॉब, वर्क फ्रॉम होम, पैसा कैसे कमाएं, और ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट करती रहती है। 



आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे टिप्पणी में अपनी राय लिखिए और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये और भी ऐसी ताज़ी अपडेट्स पाने के लिए हमें follow कीजिये।  


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *