Diesel-Petrol Price : आज फिर महंगा हुआ डीज़ल-पेट्रोल सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा तेल का दाम


Diesel-Petrol Price Today : आज फिर महंगा हुआ डीज़ल-पेट्रोल सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा तेल का दाम जानिए आपके शहर में कितना बढ़ा है भाव 

जैसा कि आपको पता ही है हमारे देश भारत में ईंधन की खपत इतनी ज्यादा है जिसकी वजह से तेल कंपनियों को भी बहुत मुनाफा हो रहा है। इसके अलावा देश में ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि ही होती जा रही है। और इसका मुख्य  कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल (Crud Oil) की कीमतों मे लगातार इजाफा होना है। जिस तेज गति से कच्चे तेल (Crud Oil) के दाम बढ़ रहें है उसी गति से घरेलू बाजारों में डीजल-पेट्रोल के दाम भी बढ़ रहें हैं। जिसकी वजह से आम नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज फिर तेल का दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। 

independent contractor g988510d44 1920 Diesel-Petrol Price : आज फिर महंगा हुआ डीज़ल-पेट्रोल सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा तेल का दाम
प्रतीकात्मक तस्वीर 


नई दिल्ली:- आपको बता दें कि, इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुसार Diesel-Petrol के दाम में आज फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 25 पैसे/लीटर बढ़कर 102.64 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 30 पैसे/लीटर बढ़कर 91.07 रूपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसके पहले 3 अक्टूबर को तेल की कीमतों में वृद्धि हुई थी। हालाँकि 4 अक्टूबर को ईंधन का भाव स्थिर रहा और आज फिर महंगा होकर अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। 



 

अगर देश के शहरों की बात करें तो जयपुर और मुंबई में Diesel-Petrol के दाम बहुत महंगे हो चुकें है जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110.42 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.12 रूपये प्रति लीटर वहीं बात करें मुंबई की तो आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.67 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.80 रूपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। बता दें कि अक्टूबर महीने में लगभग रोज ईंधन की कीमते बढ़ रही हैं। इस महंगाई की मार से आम जनता  को काफी तकलीफों  सामना करना पड़ रहा है। आइये जानते हैं कि , किन-किन महानगरों में Diesel-Petrol का क्या भाव चल रहा है। 


 

शहर                  डीजल रेट         पेट्रोल रेट 

नई दिल्ली               91.07              102.64

कोलकाता              94.17              103.36

मुंबई                      98.80             108.67

चेन्नई                      95.59             100.23

गुड़गांव                  91.45              99.99

नोएडा                   91.67               99.93

बंगलौर                  96.66              106.21

भुवनेश्वर                 99.31             103.52

चंडीगढ़                 90.80              98.80

हैदराबाद               99.37             106.77

जयपुर                  101.12            110.42 

लखनऊ                91.33              99.54 

पटना                    97.99             106.11

त्रिवेन्द्रम                97.89             104.69





 

इस साइट्स पर हमारी टीम कड़ी मेहनत करके आपके लिए नयी-नयी जानकारी अपडेट जैसे- सरकारी योजना, बिज़नेस, लाइफ-स्टाइल, अपराधिक मामले, सेहत ,बैंकिंग न्यूज़, देश-विदेश, ब्रेकिंग न्यूज़, ऑनलाइन जॉब, वर्क फ्रॉम होम, पैसा कैसे कमाएं, और ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट करती रहती है। 


आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे टिप्पणी में अपनी राय लिखिए और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये और भी ऐसी ताज़ी अपडेट्स पाने के लिए हमें follow कीजिये।  

      


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *