Politics News : अखिलेश यादव से लेकर आदित्य नाथ योगी , मायावती आदि सभी कौन-कौन से हथियार अपने पास रखते हैं


महत्वपूर्ण जानकारी : अखिलेश यादव से लेकर आदित्य नाथ योगी, मायावती, राजनाथ सिंह आदि सभी अपनी सुरक्षा के लिए कौन-कौन से हथियार अपने पास रखते हैं क्या आपको पता है ?

AVvXsEgWEIkbtqG9irmGiWiibxPuLBqeHMM2kFPEXTS kyUF2z9k9w6NRLtwd7skDu6i1e7U6BLgLR5lrztXL6nwKDd hcNnd WB3xeHW8dE85CEg5NRuU252ek56nXJO3efHCmv7AFDeAtmdZXBXcUj5 G4CnTIEzaI2mj9ywkIbdkLWcqs2BTxK8U1CZtjtQ=w462 h331 Politics News : अखिलेश यादव से लेकर आदित्य नाथ योगी , मायावती आदि सभी कौन-कौन से हथियार अपने पास रखते हैं
प्रतीकात्मक तस्वीर 


                                                                     

 

उत्तर प्रदेश : जैसा कि आपको पता ही है कुछ महीने के बाद उत्तर प्रदेश में विधान सभा का चुनाव होने वाला है जिसमे प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए ये सब पार्टिया जोर-सोर से अपना प्रचार-प्रसार रैली इत्यादि करने पर जुट गयी हैं। जिसमें सपा (समाजवादी पार्टी) से अखिलेश यादव , बसपा (बहुजन समाज पार्टी) से मायावती और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) से आदित्य नाथ योगी और कांग्रेस से राहुल गाँधी इन सब का फिर से कुर्सी को पाने के लिए जबरदस्त टक्कर होगा। फिलहाल जो भी होगा समय आने पर पता चलेगा लेकिन आज हम आपको बीते 33 सालों में कौन-कौन पार्टी मुख्यमंत्री की सत्ता को हासिल की है और उनके पास अपनी सुरक्षा के लिए कौन-कौन से हथियार हैं वो आपको बताएँगे तो आइये जानते हैं। 



 

राजनीति खबर :- आपकी जानकारी के लिए बता दें की उत्तर प्रदेश में पिछले 33 सालों में याबी 1989 से आज तक 7 लोगों को राज्य का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है जिसमे सपा से मुलायम सिंह यादव 3 बार (2 बार सपा से 1 बार जनता दल पार्टी से),अखिलेश यादव 1 बार। बसपा से मायावती 4 बार ,भाजपा से कल्याण सिंह 2 बार,राजनाथ सिंह 1 बार, रामप्रकाश गुप्ता 1 बार, योगी आदित्य नाथ वर्तमान में। हालंकि कांग्रेस से पिछले 33 सालों में कोई भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हुआ है अब चलिए अपने में बिंदु की चर्चा कर लेतें हैं की इनमे से किसके पास हथियार कौन सा है। 



 

मुलायम सिंह यादव – सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मैनपुरी से लोकसभा सांसद माननीय मुलायम सिंह यादव बीते 33 सालों में 3 बार उत्तर प्रदेश के मुखयमंत्री बन चुकें हैं। जहाँ 2 बार सपा से 1 बार जनता दल पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार रह चुकें हैं बात करें हथियार की तो इनके पास चुनावी हलफनामों के मुताबिक कोई हथियार नहीं है। 

अखिलेश यादव – समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और आजमगढ़ से लोकसभा संसद माननीय अखिलेश यादव 2012 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इन्होने प्रदेश में कई अच्छे और सराहनीय कार्य भी किये हैं जो प्रसंशा के योग्य है। चुनावी रिकॉर्ड के मुताबिक इनके पास भी कोई हथियार लाइसेंस नहीं है अर्थात ये भी अपने पिता की तरह कोई हथियार नहीं रखते हैं। 



 

मायावती –  बात करें बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी सुश्री मायावती की तो ये 33 सालों में 4 बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकीं हैं। फिलहाल अभी तक ये कही की सांसद नहीं हैं चुनावी हलफनामो के मुताबिक वह अपने पास एक रिवाल्वर रखती हैं। यह हलफनामा उन्होंने आखिरी राजयसभा चुनाव के वक़्त दिया था। 

कल्याण सिंह – भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) से माननीय कल्याण सिंह जो अब इस दुनिया में नहीं हैं वे 2 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हुए। लोंगो की माने तो उनके कार्यकाल में शासन बहुत कठोर हुआ करता था। उन्होंने आखिरी बार 2009 में अपने चुनावी हलफनामें में बताया की उनके पास एक एस.बी.बी.एल. गन है जो वो अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ रखतें हैं। 



 

राजनाथ सिंह – भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केंद्रीय रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह 1 बार 2002 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन इनका कार्यकाल बहुत काम समय लगभग डेढ़ साल का  ही था। बीते चुनावी हलफनामे के अनुसार इनके पास  .32 बोर की एक रिवाल्वर और एक दो नली वाली बन्दूक है। ये उन्होंने 2019 के हलफनामे में बताया था। 

राम प्रकाश गुप्ता –  भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) से माननीय राम प्रकाश गुप्ता जो मध्य प्रदेश के राजयपाल भी रह चुके थे। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं 1 मई 2004 को इनका निधन हो गया था। वो 12 नवंबर 1999 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इनका कार्यकाल एक साल से भी कम 28 अक्टूबर 2000 तक बस 351 दिनों का ही था। ये भी अपने साथ कोई भी हथियार नहीं रखते थे।



  

योगी आदित्य नाथ – भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) से माननीय योगी आदित्य नाथ जो की वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे हैं यानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वे गोरखपुर से कई बार लगातार सांसद भी रह चुकें हैं। ये 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इन्होने प्रदेश के लिए कई अच्छे और सराहनीय कार्य भी किये हैं जो प्रसंशा के योग्य है। इन्होंने अपने हलफनामे में बटाया की उनके पास एक रिवाल्वर और एक राइफल बदूक मौजूद है जिसको वो अपनी सुरक्षा के लिए रखतें हैं। 



 

इस साइट्स पर हमारी टीम कड़ी मेहनत करके आपके लिए नयी-नयी जानकारी अपडेट जैसे- सरकारी योजना, बिज़नेस, लाइफ-स्टाइल, अपराधिक मामले, सेहत ,बैंकिंग न्यूज़, देश-विदेश, ब्रेकिंग न्यूज़, ऑनलाइन जॉब, वर्क फ्रॉम होम, पैसा कैसे कमाएं, और ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट करती रहती है। 

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे टिप्पणी में अपनी राय लिखिए और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये और भी ऐसी ताज़ी अपडेट्स पाने के लिए हमें follow कीजिये।  


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *