Diesel-Petrol Price Today : अभी और भी सस्ता हो सकता है डीज़ल-पेट्रोल का दाम, कच्चे तेल के दामों में आई भारी गिरावट, कई राज्यों में सस्ता हुआ तेल का दाम


Fuel Price Today : खुशखबरी –  कई महीनो से चली आ रही ईंधन के दामों में बढ़ोत्तरी की मार से आम जनता का बुरा हाल हो गया था। हर एक दिन भारत के अलग-अलग राज्यों में तो डीजल-पेट्रोल के दाम अपने हाई रिकॉर्ड स्तर को छू रहे थे हर दिन ईंधन के रेट में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।  जनता को इसी बात का इन्तजार था की सरकार आखिर इस महंगाई को कब कम करेगी। पेट्रोल तो छोड़िये डीजल के दाम 100 के पार निकल गए थे। लेकिन अब आम जनता को थोड़ी से राहत मिली है। दिवाली के त्यौहार पर भारत सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर जनता को तोहफा दिया है। डीजल-पेट्रोल के दामों में लगभग 10-12 रूपये की गिरावट आई है। जो की काफी ज्यादा है। तो आइये पूरी डिटेल्स में जानते हैं।




अब तक क्यों नहीं हो पा रहा था तेल का दाम कम 

आपको पता ही होगा की लगभग 2 साल से कोरोना की मार ने आम जनता से लेकर सरकार तक को बहुत ज्यादा ही प्रभावित किया है। बहुत लोगों ने सरकार को डोनेशन (दान) भी दिया। लेकिन हमारे देश की आबादी इतनी ज्यादा है की किसी भी विकट परिस्थिति से निपटना एक चुनौती का सामना करना है। फिर भी हम अपनी सरकार के साथ इस मुसीबत से निपटने में कामयाब हुए। आपको बता दें की सरकार हमसे ही टैक्स(TAX) लेकर वो पैसा हमारे ही काम में लगाती है। अगर हम TAX देंगे नहीं तो देश के पास पैसा कहाँ से आएगा। फ्री में राशन , फ्री में इलाज, नयी सड़के तथा अन्य सुविधाये कहाँ से मिलेंगी। कोरोना वैक्सीन को पूरे देशवासियों के लिए मुफ्त में उपलब्ध करना ये कोई छोटी बात नहीं है। इन्ही सब चीज़ो से निपटने के सरकार ने तेल के दामों में कटौती नहीं कर सकी। लेकिन दिवाली के मौके पर सरकार ने पूरे देशवासियो को तोहफा दे दिया। जिससे आम जनता को बड़ी राहत हुई। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रु एक्साइज ड्यूटी और डीजल पर 10 रु एक्साइज ड्यूटी को कम किया। जिसके बाद देश के अलग-अलग राज्य सरकारें अपने वैट (VAT) को कम करके लोंगो को खुशहाल किया।  





क्यों होता है तेल का दाम इतना महंगा जबकि तेल तो सिर्फ 40-45 रु लीटर मिलता है 

Diesel-Petrol Price – शायद आपको पता ही होगा की जुलाई 2017 से सरकार के द्वारा हर एक सामानो पर से VAT(Value Added Tax) को हटाकर GST(Goods Service Tax) जारी किया गया। लेकिन डीजल-पेट्रोल पर अभी तक GST(Goods Service Tax) नहीं लगाया जाता है। केंद्र सरकार इसपर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) तथा राज्य सरकार इसपर वैट (VAT) लगाती है। जो की अन्य सामानों की तुलना लगने वाले Tax (कर ) के हिसाब से काफी ज्यादा होता है। एक उदाहरण के तौर पर मान लीजिये की अगर 1 लीटर तेल का दाम है 102 रुपया तो उसमे से केवल 42 रुपया ही तेल बनाने वाली कंपनी को दिया  जाता है। उसके बाद केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी के आधार पर लगभग 32 रुपया दिया जाता है। तथा राज्य सरकार को वैट (VAT) के आधार पर लगभग 24 रुपया दिया जाता है। इसके बाद 4 रुपया प्रति लीटर तेल के डीलर का कमीशन होता है। जिसके कारण ईंधन के दाम इतने महंगे होतें हैं। 



यह भी पढ़ें- 






आज कितना है आपके शहर में तेल का दाम- 

शहर                डीजल रेट         पेट्रोल रेट 

नई दिल्ली              86.67           103.97

कोलकाता              89.79           104.67

मुंबई                      94.14           109.98

चेन्नई                      91.53           101.51

गुड़गांव                  87.11            95.90

नोएडा                   86.87             95.36

बंगलौर                  85.01            100.58

भुवनेश्वर                94.31             104.70

चंडीगढ़                80.90              94.23

हैदराबाद              94.62            108.20

जयपुर                  95.56            110.94 

लखनऊ               86.80             95.28 

पटना                   91.09             105.90

त्रिवेन्द्रम               93.47             106.36






इस साइट्स पर हमारी टीम कड़ी मेहनत करके आपके लिए नयी-नयी जानकारी अपडेट जैसे- सरकारी योजना, बिज़नेस, लाइफ-स्टाइल, अपराधिक मामले, सेहत ,बैंकिंग न्यूज़, देश-विदेश, ब्रेकिंग न्यूज़, ऑनलाइन जॉब, वर्क फ्रॉम होम, पैसा कैसे कमाएं, और ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट करती रहती है। 

आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे टिप्पणी में अपनी राय लिखिए और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये और भी ऐसी ताज़ी अपडेट्स पाने के लिए हमें follow कीजिये।  




Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *