UP Election 2022 : आपको बता दें कि कल 15 जनवरी 2022 को भाजपा की तरफ से एक सूचना पत्र प्रकाशित किया गया जिसमे ये बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब अयोध्या से नहीं बल्कि गोरखपुर गोरखपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। तब से सपा और भाजपा में बहुत बड़ी बहस होने लगी है। इस पर अखिलेश यादव भी योगी आदित्यनाथ पर अपना तंज कस रहे हैं और अजीबोगरीब बातें कर रहे हैं। उधर उनकी बातें सुनकर जनता भी अखिलेश यादव से नाराज होकर सोशल मीडिया पर जो भी मन में आ रहा है वह बोले जा रही है और सोशल मीडिया पर “बाबा VS बबुआ” का टैग्स भी चिपकाया जा रहा है आखिर क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
लखनऊ उत्तर प्रदेश : दरअसल पूरा मामला यह निकल के आ रहा है कि पहले तो लोगों को सुनाई दे रहा था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या से चुनाव लड़ने वाले हैं। लेकिन 13 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें बैठक में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल थे। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब अयोध्या से नहीं बल्कि गोरखपुर विधान सभा 322 नंबर से चुनाव लड़ेंगे। इसी बात को बीते हुए कल यानी 15 जनवरी 2022 दिन शनिवार को भाजपा के द्वारा उम्मीदवार की पहली लिस्ट को प्रकाशित किया गया है। आप नीचे जाकर उस पूरी लिस्ट को देख सकते हैं उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
BJP Candidate List UP Election 2022
ये पोस्ट भी पढ़ें – E Shram Card Yojana 2022 : ई-श्रम कार्ड घर बैठे खुद बनायें, E Sharm Card बनाने के फायदे, मोदी सरकार देगी 500 रूपये और 2 लाख का बीमा
सोशल मीडिया पर “बाबा VS बबुआ” का टैग्स क्यों हो रहा वायरल –
अब इतनी बात सुनने के बाद भाजपा कहां चुप रहने वाली थी अब उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर से ट्विटर पर एक ट्वीट किया जाता है जिसमें लिखा होता है “सुनो बबुआ, 25करोड़ प्रदेशवासियों को परिवार मानने वाले श्री योगी आदित्यनाथ महराज जी के लिए पूरा प्रदेश ही उनका घर है.. और यही प्रदेश वासी 10 मार्च को उन्हें पुनः अपना अभिभावक घोषित करने जा रहे हैं। तुम्हारा क्या होगा ‘बबुआ’?” तुम तो ‘न घर के रहोगे ना घाट के….
वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी आदित्य जी ने कहा कि हमारी उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी ना केवल गोरखपुर में ही बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनायेगी। हम उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं जो हमें इतना सपोर्ट कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने ऐसा कोई काम किया ही नहीं है जिससे उत्तर प्रदेश की जनता को कोई नुकसान पहुंचा हो इसलिए जनता का प्यार हमारे प्रति बहुत ज्यादा है और आने वाले 10 मार्च 2022 को जनता के सहयोग से प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से उत्तर प्रदेश में बनेगी।
ये पोस्ट भी पढ़ें –