UP ELECTION 2022 DATE IN HINDI DISTRICT WISE : यूपी विधान सभा चुनाव में कितने चरणों में तथा किन-किन जिलों में कितनी सीटों पर किस दिन होगा मतदान सारी जानकारी यहाँ से प्राप्त करें


यूपी विधान सभा चुनाव 2022 : सबसे पहले आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले महीने यानी फरवरी 2022 से विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसका ऐलान 8 जनवरी 2022 को ही कर दिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी सीटों पर मतदान होंगे तथा कितने चरणों में कितनी सीटों पर और किस-किस दिन कौन-कौन से जिलों में मतदान होगा। हम आज यहां पर आपको सारी जानकारी से अवगत करायेंगे कृपया इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक पूरा जरूर पढ़ियेगा,ताकि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की सारी जानकारी आपको मिल सके और किसी के पूछने पर आप बता सके कि यूपी में कितने चरणों में किस-किस दिन किन-किन जिलों में कितनी सीटों पर मतदान होगा।







उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए जो होड़ मची हुई है शायद आप लोग उसे अनजान बिल्कुल नहीं होंगे ज्यादातर इसमें मुख्यमंत्री पद के 3 प्रत्याशी जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी (भाजपा), सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती यह तीन चेहरे सभी की नजर में उभर के आ रहे हैं। अब इसमें कौन मुख्यमंत्री पद का दावेदार होगा यह तो चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ होगा।





लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछली बार भी 7 चरणों में मतदान हुआ था जिसमें एक 11 फरवरी 2017 से 8 मार्च 2017 के बीच में मतदान हुआ था तथा 11 मार्च 2017 को चुनाव के नतीजे आए थे। जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ बड़ी जीत हासिल हुई थी। जिसमें  भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। और अबकी बार भी पहले की ही भांति उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में ही मतदान होगा और यह 10 फरवरी 2022 से शुरू होकर 7 मार्च 2022 को खत्म होगा तथा चुनाव के नतीजे 10 मार्च 2022 को पेश किए जाएंगे।







यूपी चुनाव में इतने चरणों में और इस दिन इन-इन जिलों में मतदान होगा –

जैसा कि हमने आपको बताया कि अबकी बार यूपी में 7 चरणों में मतदान होगा और जिसमें पहले चरण का मतदान 10 फरवरी 2022 से शुरू होकर 7 मार्च 2022 को अंतिम यानि सातवें चरण का मतदान होगा और 10 मार्च 2022 को चुनाव के नतीजे पेश किए जाएंगे। तो अब चलिए आपको उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के चरणों और सीटों और किन-किन जिलों में किस दिन मतदान होंगे इसकी जानकारी प्रदान करते हैं। 



इस तारीख को इन चरणों में इन जिलों की इतनी सीटों पर होगा मतदान 


पहले चरण का मतदान –


दिनांक  – 10 फरवरी 2022

दिन-  गुरुवार (Thursday)

कुल सीट –  58

कुल जिले-  11

जिले का नाम – शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा।


दूसरे चरण का मतदान –


दिनांक  – 14 फरवरी 2022

दिन-  सोमवार (Monday)

कुल सीट –  55

कुल जिले-  9

जिले का नाम – सहारनपुर, बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बरेली।





तीसरे चरण का मतदान –


दिनांक  – 20 फरवरी 2022

दिन –  रविवार (Sunday)

कुल सीट –  59 

कुल जिले-  16

जिले का नाम – कासगंज, एटा, हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इटावा।


चौथे चरण का मतदान –


दिनांक  – 23 फरवरी 2022

दिन-  बुधवार (Tuesday)

कुल सीट –  60 

कुल जिले-  9 

जिले का नाम – पीलीभीत, लखमीपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर।





पांचवें चरण का मतदान –


दिनांक  – 27  फरवरी 2022

दिन-  रविवार (Sunday)

कुल सीट –  60

कुल जिले-  11

जिले का नाम – बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़। 


छठें चरण का मतदान –


दिनांक  – 3 मार्च 2022

दिन-  गुरुवार (Thursday)

कुल सीट –  57

कुल जिले-  10

जिले का नाम – बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर।





सातवें और अंतिम चरण का मतदान –


दिनांक  – 7 मार्च 2022

दिन-  सोमवार (Monday)

कुल सीट –  54

कुल जिले-  9

जिले का नाम – आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही और जौनपुर।


ये पोस्ट भी पढ़ें – अखिलेश यादव से लेकर आदित्य नाथ योगी , मायावती आदि सभी कौन-कौन से हथियार अपने पास रखते हैं


इस दिन आयेंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे – (UP ELECTION RESULT 2022 DATE)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले महीने यानि 10 फ़रवरी 2022 से शुरू होकर 7 मार्च 2022 को ख़त्म होगा। जिसमे कुल सात चरणों में अलग-अलग दिन अलग-अलग चरण में मतदान होगा। इसमें कुल 75 जिले शामिल हैं तथा समस्त जिलों में कुल 403 सीटों पर मतदान होगा। और 10 मार्च 2022 को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव के नतीजों की घोषणा होगी। जिसमे पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी भी एक पार्टी को कुल 403 / 202 सीटों की आवश्यकता होगी। चाहे वह गठबंधन से उतनी सीट हासिल करे या उस पार्टी की खुद उतनी सीटें जीत हासिल करें। जिसके हिस्से में 202 सीटें होंगी उसी के सिर पर उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री का ताज होगा।


ये पोस्ट भी पढ़ें –




इस साइट्स पर हमारी टीम कड़ी मेहनत करके आपके लिए नयी-नयी जानकारी अपडेट जैसे- सरकारी योजना, बिज़नेस, लाइफ-स्टाइल, अपराधिक मामले, सेहत ,बैंकिंग न्यूज़, देश-विदेश, ब्रेकिंग न्यूज़, ऑनलाइन जॉब, वर्क फ्रॉम होम, पैसा कैसे कमाएं, और ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट करती रहती है। 


आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे टिप्पणी में अपनी राय लिखिए और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये और भी ऐसी ताज़ी अपडेट्स पाने के लिए हमें follow कीजिये।  




Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *