UP Exit Poll Result 2022 : जैसा आप सभी को पता है कि यूपी में बीते हुए कल यानी सोमवार को चुनाव के अंतिम चरण का मतदान हुआ जिसमें भारी से भारी संख्या में लोग मतदान करते हुए दिखे। अब 10 मार्च यानी गुरुवार को चुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज़ एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े साफ-साफ यह कह रहे हैं कि अबकी बार फिर से BJP (भारतीय जनता पार्टी) पूर्ण बहुमत से यूपी में अपनी सरकार बन सकती है। तो चलिए कुछ न्यूज़ चैनलों के एग्जिट पोल के आंकड़े देखतें हैं और जानतें हैं किआखिर यूपी की सियासत अबकी बार किसके हाथ में होगी।
UP Election Exit Poll 2022 India Today : आपको बता दें कि इंडिया टुडे न्यूज़ के एग्जिट पोल के मुताबिक BJP (भारतीय जनता पार्टी) प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में अपनी सरकार बना रही है। पोल के आकड़ो की माने तो इस बार BJP के हिस्से में 288-326 सीटें मिलने का अनुमान है। और अगर ऐसा हुआ इस बार 2022 के चुनाव की जीत पिछली बार 2017 के चुनाव की जीत से बहुत बड़ी हो सकती है। तब BJP गठबंधन को 312 सीटें मिली थी। लेकिन इस बार अगर सीटों का औसत निकाले तो बीजेपी 307 सीटों से जीत कर सरकार बना सकती है।
वही बात करें अगर सपा (समाजवादी पार्टी) गठबंधन की तो इस बार इनको 71-101 सीटें मिलने का अनुमान है। ये आंकड़ा पिछली बार मिली 47 सीटों से ज्यादा लेकिन जीत के आंकड़े से बहुत पीछे है। वहीं अगर बात करें मायावती की पार्टी BSP ( बहुजन समाज पार्टी) की तो पोल के मुताबिक मायावती की पार्टी को इस बार केवल 3-9 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। BSP का प्रदर्शन पिछली बार से भी निराशाजनक रह सकता है। क्योंकि 2017 के चुनाव में BSP ने कुल 19 सीटों पर अपनी जीत हासिल की थी।
वहीं अगर बात करे कांग्रेस की तो कांग्रेस की स्थिति भी कुछ खास नहीं है। एग्जिट पोल की माने तो यूपी में कांग्रेस को 2022 के चुनाव में केवल 1-3 सीट मिलने का अनुमान है, जो कि 2017 के चुनाव से आधे से भी कम है। क्योंकि 2017 के चुनाव में कांग्रेस को कुल 7 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। वही बात करें अन्य उम्मीदवारों की तो उनके खाते में 1 से 2 सीटों के जाने का आंकड़ा लगाया जा रहा है।
UP Election Exit Poll 2022 News 24 Todays Chanakya : आपको बता दें कि News24 टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़े ने भी BJP (भारतीय जनता पार्टी) को लगभग 300 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक BJP अबकी बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में अपनी सरकार बना सकती है। News24 टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के आकड़ो की माने तो इस बार BJP को 294 सीटों पर जीत मिल सकती है।
वही बात करें अगर सपा (समाजवादी पार्टी) तो इस बार पोल के मुताबिक सपा को 105 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बसपा और कांग्रेस की हालत बीते साल 2017 के चुनाव से भी बहुत खराब नजर आ रही है। पोल की मानें तो बसपा के खाते में सिर्फ 2 सीटें और वही कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीटें मिलने का अनुमान है।यह तो अभी एग्जिट पोल के आंकड़े हैं लेकिन यह 10 मार्च को ही तय किया जाएगा कि आखिर ये आंकड़े कितने सटीक और सही हैं।
वही बात करें अगर सपा (समाजवादी पार्टी) के सीटों की तो इस बार पोल के मुताबिक सपा को 151 सीटें मिलने का आंकड़ा बताया जा रहा है। वहीं बसपा के खाते में 14 और कांग्रेस के खाते में लगभग 9 सीटें हासिल करने का अनुमान है। वहीं पर अन्य पार्टी के खाते में सिर्फ 4 सीटें जा सकती हैं।
इस साइट्स पर हमारी टीम कड़ी मेहनत करके आपके लिए नयी-नयी जानकारी अपडेट जैसे- सरकारी योजना, बिज़नेस, लाइफ-स्टाइल, अपराधिक मामले, सेहत ,बैंकिंग न्यूज़, देश-विदेश, ब्रेकिंग न्यूज़, ऑनलाइन जॉब, वर्क फ्रॉम होम, पैसा कैसे कमाएं, और ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट करती रहती है।
